बंध

    सत्र 2026-27 की विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक

    प्रकाशित तिथि: October 4, 2026
    First VMC Meeting 2026

    केन्द्रीय विद्यालय रंगापहाड़ छावनी की विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) की सत्र 2026-27 की प्रथम बैठक 27 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर विवेक त्रिपाठी, वीएसएम ने की। बैठक की कार्यसूची के दो प्रमुख बिंदु थे: सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय का बजट तथा समिति में नए सदस्यों को शामिल करना। सत्र 2026-27 का प्रस्तावित बजट समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने आगामी वर्ष के लिए विद्यालय की आवश्यकताओं पर चर्चा की|समिति ने सत्र 2026-27 के लिए नवनामित सदस्यों का स्वागत किया। उनका अनुभव और सहयोग आगामी वर्ष में विद्यालय की प्रगति में मार्गदर्शक सिद्ध होगा।